शिव-पार्वती संवाद कथा (भाग 44)सीता-स्वयंवर—परशुराम-लक्ष्मण-संवाद
प्रजापतियों का राजा बनते ही दक्ष ने भगवान शंकर को अपमानित करने के लिए एक यज्ञ का आयोजन किया। उस यज्ञ में दक्ष ने सभी देवताओं को निमंत्रण दिया, किंतु अपने दामाद शिव जी और पुत्री सती को निमंत्रण नहीं दिया।
सती मैया को जब पता चला, तो उन्होंने बाबा से पिता के घर जाने की अनुमति मांगी।
शिवजी ने समझाया -
"हमें निमंत्रण नहीं दिया गया है, इसलिए हमें वहाँ नहीं जाना चाहिए।"
(जीवन में चार स्थान पर बिना बुलाए चले जाना चाहिए: पिता के घर, सद्गुरु के घर, स्वामी के घर और मित्र के घर। इन चार स्थानों पर निमंत्रण नहीं ढूँढना चाहिए।
किंतु यदि अपमानित करने के लिए निमंत्रण न दिया गया हो, तो ऐसी जगह पर कदापि नहीं जाना चाहिए )
बाबा ने बार-बार मना किया, समझाया किंतु इस बार फिर सती मैया ने बाबा की बात नहीं मानी।
अंत में बाबा ने अपने मुख्य गणों के साथ सती मैया को उनके पिता दक्ष के घर भेज दिया।
माता सती जब पिता के घर पहुँचीं, तो किसी ने भी सती की ओर देखा तक नहीं। उनकी सभी बहनें उपहास की दृष्टि से देखती रहीं।
केवल सती मैया की माता ने उन्हें दौड़कर गले लगाया और उन्हें यज्ञ मंडप में लेकर गई ।
जब सती मैया ने यज्ञ मंडप में देखा कि सभी देवताओं को स्थान दिया गया है, सिर्फ उनके पति देवाधिदेव शंकर जी को स्थान नहीं दिया गया है, तो मैया ने क्रोध में विकराल रूप धारण कर देवताओं से कहा —
> "हे देवगण, मुनिगण! इस सभा में बैठकर आप में से जिसने-जिसने भी मेरे पति की निन्दा की है या निन्दा श्रवण मात्र भी की है, उन सबको दंड मिलेगा।"
संत संभु श्रीपति अपबादा। सुनिअ जहाँ तहँ असि मरजादा॥
काटिअ तासु जीभ जो बसाई। श्रवन मूदि न त चलिअ पराई॥
(मर्यादा कहती है कि जिस सभा में संत की, शंभु की और श्री हरि की निंदा हो रही हो, यदि भुजाओं में बल हो तो उस निंदा का विरोध किया जाना चाहिए, और यदि शक्ति न हो तो चुपचाप कान बंद करके उस सभा से उठकर चले जाना चाहिए।)
शेष अगले पृष्ठ पर.....
🔙 ← पिछली पोस्ट पढ़ें: शिव-पार्वती-संवाद – भाग 1
👉 🔗 अगले भाग के लिए यहाँ क्लिक करें – शिव-पार्वती-संवाद – भाग 3
🔹 पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।
📖 कृपया अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट पेज पर ही कमेंट के रूप में साझा करें 🙏
💬 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
📤 कमेंट करें | साझा करें।
Jai Shree Ram 🙏
ReplyDeleteJai Shree Ram
ReplyDeleteJai Bhole Nath
ReplyDelete