शिव-पार्वती संवाद कथा (भाग 45)सीता-स्वयंवर—श्रीराम-सीता का मंगल विवाह

Image
श्रीराम-सीता का मंगलविवाह : प्रस्तावना: रामजन्म के अलौकिक कारण 🌟✨ (आप सभी ने इसके पहले के पृष्ठों पर भगवान रामजन्म के 5 कारण पढ़े ,जो शिवजी ने माता पार्वती को सुनाए। इन्हीं कारणों के परिणाम स्वरुप भगवान श्री राम ने अयोध्या में अवतार लिया ।) 📚 पूर्व कथाओं की झलक (पिछले भाग की लिंक) 👉 भाग 13 पढ़ें : राम अवतार का प्रथम कारण (जय-विजय का श्राप) 👉 भाग 14 पढ़ें : राम अवतार का दूसरा कारण (वृंदा का श्राप) 👉 भाग 15 पढ़ें : राम अवतार का तीसरा कारण (नारद अभिमान) 👉 भाग 24 पढ़ें : राम अवतार का चौथा कारण (मनु-शतरूपा तप)  👉 भाग 29 पढ़ें : राम अवतार का पाँचवाँ कारण (प्रतापभानु कथा)   🏹 परशुराम जी का प्रस्थान और विवाह की तैयारी : कहि जय जय जय रघुकुलकेतू।भृगुपति गए बनहि तप हेतू ॥ (आप सभी ने पढ़ा कि श्री परशुराम जी समझ गए कि ब्राह्मण में निष्ठा रखने वाले स्वयं श्री हरि ही हो सकते हैं। अतः उन्होंने जान लिया कि ये श्री राम साक्षात ब्रह्म हैं। रघुनाथ जी की जय- जयकार की और तपस्या करने के लिए वन में चले गए।)  आइए कथा को आगे बढ़ाते हैं — ...

शिव-पार्वती संवाद कथा (भाग 17) — नारदजी का अभिमान और श्रीहरि की माया

 नारदजी का अभिमान और श्रीहरि की माया :

नारदजी वीणा बजाते हुए — अभिमान और श्रीहरि की माया की कथा

🤝 श्रीहरि से भेंट — अपने पुरुषार्थ की चर्चा की।


शिव जी के समझाने के बाद भी नारदजी एक दिन भगवान विष्णु से मिलने गए। वहाँ भी उन्होंने श्रीहरि से अपने पुरुषार्थ के बारे में चर्चा की ।


😊 श्रीहरि की मुस्कान — अभिमान को तोड़ने का संकल्प।


श्रीपति निज माया तब प्रेरी। सुनहु कठिन करनी तेहि केरी॥


नारदजी की बात सुनकर भगवान विष्णु मन में मुस्कुराए और मन में विचार किया कि नारदजी को अभिमान हो गया है। उनके अभिमान को समूल नष्ट करना होगा । तब लक्ष्मीपति भगवान ने अपनी माया को प्रेरित किया। 


✨ हरिमाया का नगर — 100 योजन का अद्भुत नगर रचा।


नारदजी जिस मार्ग से जा रहे थे, हरिमाया ने उसी रास्ते में सौ योजन (चार सौ कोस) का एक मायावी नगर रचा। उस नगर में शीलनिधि नाम का राजा रहता था ।

उसके विश्वमोहिनी नाम की एक ऐसी रूपवती कन्या थी, जिसके रूप को देखकर लक्ष्मीजी भी मोहित हो जाएँ । वह सब गुणों की खान भगवान की माया ही थी।


👑 राजा शीलनिधि व पुत्री विश्वमोहिनी — रूप में अद्वितीय, स्वयंवर का आयोजन।


राजकुमारी के स्वयंवर हेतु अनेक राजा वहाँ आए थे। नारदजी ने मार्ग में सुंदर नगर देखा तो वे उस नगर में गए। वहाँ जाने पर उन्हें स्वयंवर के बारे में पता चला । 


❤️ माया का प्रभाव — नारदजी के मन में विवाह की इच्छा जागी।


नारदजी तो ब्रह्मचारी हैं किन्तु माया के वशीभूत हो गए । उनके मन में राजकुमारी विश्वमोहिनी से विवाह करने की इच्छा जागृत हुई । वे तुरंत लक्ष्मीपति भगवान विष्णु के पास पहुँचे ।

 

 शेष अगले पृष्ठ पर.....



📖 पिछला भाग (भाग 16) पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

👉 अगला भाग (भाग18) पढ़ने के लिए क्लिक करें

🔹 पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।

📖 कृपया अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट पेज पर ही कमेंट के रूप में साझा करें 🙏

💬 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

📤 कमेंट करें | साझा करें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

याज्ञवल्क्य- भारद्वाज ऋषि - संवाद (भाग 4)सती का मोह- भाग 3

श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का परिचय एवं महिमा

शिव-पार्वती संवाद कथा (भाग-13): रामजी के अवतार का पहला कारण — जय-विजय का श्राप और पुनर्जन्म